डेस्क- कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़ गई है. इसे लेकर पार्टी देशभर में अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसकी जानकारी मीडिया को दी.
जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “22 और 23 दिसंबर को 150 से अधिक शहरों में हमारे लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “जिस तरह से उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है, उसकी निंदा करेंगे.”
अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस 24 दिसंबर को देशभर में मार्च निकालेगी. पवन खेड़ा ने कहा, हम अपने जिला मुख्यालयों पर मार्च निकालेंगे और कलेक्टरों को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देंगे – उसमें भी हम अमित शाह के इस्तीफे की अपनी मांग दोहराएंगे.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








