पटना- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 नवंबर को वैशाली में सभा होने वाली है. इसको लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 18 नवंबर को तैयारी का जायजा लेने राजापाकर गए थे.
मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और वैशाली के प्रभारी मंत्री निशांत कुमार भी थे. जब मुख्यमंत्री मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तब सुरक्षा कर्मियों ने निशांत कुमार को जाने से रोक दिया. जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है. इस पर जेडीयू की तरफ से आपत्ति जताई गई है.
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पूरे मामले में पुलिस मुख्यालय को जांच करनी चाहिए कि जानबूझकर किया गया है या अनजाने में हुई है. नीरज कुमार ने कहा कि जो भी वीडियो आया है वह दुखद और पीड़ा जनक है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार का कौन अपमानित कर सकता है. निशांत कुमार का व्यक्तित्व ऐसा है कि शालीनता, सहजता, सरलता और लोकप्रियता के पैमाने पर बहुत ऊपर हैं.
बिहार में सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की जोड़ी है. हालांकि जिन लोगों ने भी किया है वह सही नहीं था. आखिर प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं किया गया?
जानबूझकर किया गया या अनजाने में हुआ है यह तो पुलिस मुख्यालय ही देखेगा. यह जेडीयू का नहीं एनडीए का मामला है और जेडीयू के कार्यकर्ताओं के लिए तो निशांत कुमार सर्वमान्य नेता हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








