डेस्क- भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है. आर.अश्विन ने प्रेस कांफ्रेंस कर संयास का ऐलान किया.
अश्विन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मेरे अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है, लेकिन वह शायद क्लब क्रिकेट में निकलेगा. इतने सालों के खेल के दौरान उन्हें काफी मजा आया, मेरी साथी खिलाड़ियों के साथ काफी यादें हैं.
उन्होंने इस अवसर पर बीसीसीआई और साथी खिलाड़ियों और कोच के साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और उसकी प्रतिद्वंद्विता को भी धन्यवाद कहा. अश्विन ने रोहित, विराट, अजिंक्य रहाणे और पुजारा को धन्यवाद देते हुए कहा कि इनके लिए कैचों ने मेरे विकेटों की संख्या बढ़ाई हैं. मुझे इस सफर में काफी मजा आया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अश्विन ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह बातचीत वैसे भी ज्यादा लंबी हो गई है. यह मेरे लिए काफी भावुक करने वाल पल है, मैं किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाउंगा, इसके लिए मुझे क्षमा करें. उन्होंने सभी पत्रकारों को भी थैंक्यू कहा.
बता दें कि अश्विन ने अपने शानदार कैरियर में भारत के लिए तीनों प्रारूपों में 267 मैचों में शिरकत की. उन्होंने इस दौरान कुल 765 विकेट हासिल किए. अश्विन का सर्वश्रेष्ठ 59 रन देकर 7 विकेट रहा.
वे टेस्ट मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. अश्विन ने किसी भी भारतीय गेंदाबाज द्वारा सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने 37 बार यह उपलब्धि हासिल की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








