पटना- आरजेडी सांसद मीसा भारती ने मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी को लेकर सवाल उठाया है. शादी के भव्य इंतजाम और खर्च पर सवाल उठाते हुए ED और आयकर विभाग से पैसों के स्रोत की जानकारी मांगी है।
सांसद मीसा भारती ने शादी की तैयारियों और उसमें होने वाले खर्च पर सवाल उठाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग से जांच की मांग की है। उन्होंने पूछा है कि इतनी भव्य शादी के आयोजन के लिए पैसा कहां से आ रहा है?
उन्होंने कहा कि जब लालू प्रसाद यादव की बेटी की शादी हुई थी, तब उनके परिवार को जांच एजेंसियों की ओर से नोटिस भेजे गए थे। ऐसे में अब अनंत सिंह की बेटी की शादी में इतनी भव्य तैयारियां हो रही हैं तो ED और आयकर विभाग उनसे खर्च का हिसाब क्यों नहीं मांग रहे हैं? मीसा भारती ने सवाल किया कि इस आयोजन के लिए इतनी बड़ी रकम कहां से जुटाई जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दूसरी ओर, अनंत सिंह ने शादी में करोड़ों रुपये खर्च होने की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि शादी में कोई बड़ा खर्च नहीं किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों में उनके दोस्त सहयोग कर रहे हैं और टेंट लगाने से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक में मित्रों की मदद मिल रही है।
बता दें, अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को बाढ़ के नदवां गांव में होनी है। शादी में करीब चार लाख मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए ताजमहल की तर्ज पर विशाल टेंट तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मेहमानों के मनोरंजन के लिए घुड़दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। इन तैयारियों को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








