रांची- झारखंड में सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा कर्मियों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है. आज भी राज्य के अलग-अलग जिलों से रांची पहुंचे हड़ताली 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खराब मौसम के बावजूद स्वास्थ्य मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री के कल के बयान के विरोध में नारेबाजी की.
18 नवंबर की रात्रि 08:00 बजे से हड़ताल पर गए करीब 500 एंबुलेंस के कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कल के बयान के बाद अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए अब अलग-अलग जिलों में धरना प्रदर्शन की पूर्व घोषित कार्यक्रम में बदलाव किया है. अब राजधानी रांची में ही राज्य भर के एंबुलेंस कर्मियों का जुटान होगा.
आज भी रांची के नामकुम स्थित स्वास्थ्य मुख्यालय स्थित NHM के मुख्य द्वार पर आंदोलनरत 108 एंबुलेंस कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और कल राजधानी में मार्च और उसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन करने का ऐलान किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








