वैशाली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 21 नवंबर को नीतीश सेतु को राष्ट्र के नाम समर्पित किया. इस दौरान वैशाली में मंच पर सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी की मौजूदगी में पुल को लेकर सवाल उठाने वालों पर करारा जवाब दिया.
उद्घाटन कार्यक्रम में नीतीश की फोटो नहीं होने पर सवाल पूछने वाले आरजेडी को सम्राट चौधरी ने आड़े हाथों लिया. सीएम ने जवाब देते हुए दो टूक कहा कि पुल पर फोटो नहीं लगा तो क्या हुआ, पूरा ब्रिज ही नीतीशमय है. उन्होंने कहा कि पुल का नाम ही नीतीश सेतु है.
सम्राट चौधरी यहीं नहीं रुके उन्होंने राहुल गांधी पर भी जोरदार प्रहार किया. सम्राट चौधरी ने कहा कि वैशाली के लोगों को गांधी परिवार ने कभी दिल्ली नहीं बुलाया और जब SIR हो रहा था उस दौरान राहुल गांधी ने इन्हें दिल्ली बुलाकर कहा कि तुम्हारा नाम काट दिया है. बाद में पता चला कि उनमें से एक का भी नाम नहीं कटा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरभंगा में पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द को लेकर भी सम्राट चौधरी ने खूब सुनाया. वहीं हाल में ही पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को लेकर जो आपत्तिजनक बयान दिया था उसको लेकर भी उन्होंने निशाना साधा. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी को पूरा बिहार मन से प्यार करता है.
बता दें कि पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का आज उद्घाटन किया. यह पुल लगभग 20 किमी लंबा है जिसमें 10 किलोमीटर का एप्रोच पथ शामिल है. 67 पायों पर यह पुल विशाल केबल के सहारे खड़ा है. 2012 में इसका प्रपोजल तैयार हुआ लेकिन पुल 2016 से बनना शुरू हुआ. इस पुल के बनने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार आपस में कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी.








