सिमडेगा- कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ गलत गवाही दिलाने के लिए नाबालिग बच्ची का अपहरण, डराने-धमकाने और दबाव बनाने के गंभीर मामले में सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई की है.
पुलिस ने इस मामले के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप तिर्की, को रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा फॉल के जंगल से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस दौरान एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है. वहीं मामले का दूसरा नामजद अभियुक्त अभिषेक भारती अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को नाबालिग बच्ची को अगवा कर उसे डराने-धमकाने व दबाव बनाकर सिमडेगा विधायक के विरुद्ध गलत बयान देने और गवाही दिलाने का आरोप लगाया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस संबंध में वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी. पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.
इसी दौरान तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को दिलीप तिर्की के रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोड़ांग स्थित जोन्हा फॉल के जंगली इलाके में छिपे होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








