डेस्क- कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बिग बॉस में जाने का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है. अब अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत किसान गरीब मजदूर समिति के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने दर्ज कराई है.
ताराचंद गोस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए बॉलीवुड में भाग लेने गए. ऐसे लोगों को बॉलीवुड में नहीं जाना चाहिए वह चाहे बिग बॉस हो या फिर और कोई नाटक.
अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा की छाया गौतम ने भी विरोध जताया. उन्होंने कहा कि यह समझ में नहीं आता कि यह बाबा सनातनी है, भागवताचार्य है या फिर मॉडल.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि उनको हीरो बनकर मुंबई में ही रहना चाहिए. इनका वृंदावन में प्रवेश नहीं होना चाहिए और उनकी व्यासपीठ भी नहीं होनी चाहिए यह जिम्मेदारी बृजवासियों की बननी चाहिए. जिस तरह से सलमान खान ने अनिरुद्धाचार्य की बेज्जती की है वह सही नहीं है.
इस मामले पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपनी सफाई भी दी है और कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माफ़ी भी मांगी है. हालांकि उनका कहना यह भी है कि मैं यह क्लियर कर दूं कि मैं बिग बॉस में भाग लेने नहीं गया था. मैं वहां पर उन लोगों को समझने के लिए गया था. मैं उनको वहां पर सनातन के बारे में समझने गया था मैं अपने सनातन का पक्ष रखने वहां गया था.








