डेस्क- भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद से ही बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह लगातार इन पर तीखी बयानबाजी कर रहे हैं. बृजभूषण शरण सिंह ने यहां तक कह दिया था कि विनेश फोगाट ओलंपिक में जाने की हकदार ही नहीं थी. विनेश और बजरंग के चुनाव में किस्मत आजमाने की घोषणा के बाद से ही सियासी घमासान मचा हुआ है.
अब खबर यह आ रही है कि बीजेपी आलाकमान ने बृजभूषण सिंह को सख्त निर्देश दिया है कि विनेश-बजरंग पर कोई बयान न दें. बताया जाता है कि हरियाणा में चुनाव के मद्देनजर बृजभूषण शरण सिंह को ऐसे निर्देश दिये गए हैं.
क्योंकि सीधे तौर पर बृजभूषण का विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर बयान देने से दाव उल्टा पड़ सकता है. इसलिए ऐसी कोई भी बात न कही जाए, जिससे हरियाणा में बीजेपी का वोटबैंक प्रभावित हो.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पहलवान विनेश फोगाट को बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस के षडयंत्र का चेहरा बताया था. बृजभूषण ने कहा था कि दिपेंद्र हुड्डा और हुड्डा परिवार ने उनके खिलाफ साजिश रची है. मेरे खिलाफ आंदोलन की साजिश कांग्रेस ने रची थी और मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए थे.








