पटना- बिहार की महिलाओं के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने के मामले में पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत और सूचना मिली थी कि महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है.
पुलिस के अनुसार, इस तरह की टिप्पणी से विभिन्न समुदायों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगड़ने, विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने और बड़े पैमाने पर लोगों की भावनाएं आहत होने की आशंका जताई गई है. इसी आधार पर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.
पटना साइबर थाना में 24 नवंबर 2026 को कांड संख्या 1550/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 75(1), 79, 351 और 352 के साथ आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत दर्ज की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के मुताबिक, मामले में अनुसंधान जारी है. सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
लगातार हो रही आलोचना और कानूनी कार्रवाई की मांग के बीच यश माहेश्वरी ने 24 नवंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर माफी का वीडियो जारी किया. इसमें उसने स्वीकार किया कि बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं पर उसे इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी.
उसने कहा कि उनका मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं, त्योहार या किसी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. अपनी गलती स्वीकार करते हैं और इसके लिए माफी मांगते हैं. उसने भरोसा दिलाया कि आगे से अपने कंटेंट को लेकर ज्यादा सावधानी बरतेंगे और ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








