पटना- जनकपुरधाम और अयोध्या कैंट के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत होने जा रही है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई.
भारत से नेपाल के बीच चलने सीधे वाली यह एकमात्र ट्रेन है. इस ट्रेन का बिहार के कई स्टेशनों पर ठहराव होगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल ट्रेन सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर की है.
जनकपुरधाम और अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली ट्रेन का ठहराव बिहार के कई स्टेशनों पर भी होगा. ट्रेन जयनगर, मधुबनी, शीशो (दरंभंगा), सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्याधाम में रुकेगी. ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव जयनगर में होगा, जबकि नरकटियागंज और गोरखपुर में पानी भरने की व्यवस्था होगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ट्रेन संख्या 15595 हर शनिवार दोपहर 1:10 बजे जनकपुर धाम से रवाना होगा. दोपहर 2:10 बजे जयनगर, शाम 7 बजे सीतामढ़ी, रात 10:50 बजे नरकटियागंज, सुबह 3.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 15596 हर सोमवार शाम 5:50 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी. रात 10:13 बजे, गोरखपुर, 1:50 बजे नरकटियागंज और मंगलवार सुबह 4:42 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. यह ट्रेन दोपहर 12:40 बजे जनकपुरधाम पहुंचेगी. जयनगर में इस ट्रेन का ठहराव 8:45 से 10:45 बजे तक रहेगा.
जनकपुरधाम और अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली इस ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता ये होगी कि इसमें आरएसी या वेटिंग टिकट की सुविधा नहीं होगी. यानी सिर्फ कन्फर्म टिकट ही मिलेंगे. 17 कोच वाली ये ट्रेन करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इनमें सात शयनयान श्रेणी, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, तीन वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी और दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे. इसके अलावे एक जनरेटर सह लगेज यान और एक एलएसएलआरडी कोच भी लगाया जाएगा.








