पटना- जिले के पालीगंज में रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अंकुरी गांव के पास नहर में पलट गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर कार सवार चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना महबलीपुर ओपी क्षेत्र की है।
कार अरवल से पटना की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे नहर में जा गिरी। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही महबलीपुर ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार में सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








