पलामू- पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जमुना खरडीहा में गृह प्रवेश समारोह में भोजन करने के बाद 200 से अधिक लोग बीमार हो गये हैं. इनमें 19 लोगों की हालत गंभीर बताया जा रहा है. जिसे देखते हुए छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में सभी को भर्ती करवाया गया है. सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं.
दरअसल, जमुना खरडीहा में विमलेश यादव नामक व्यक्ति के नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश हुआ था. गृह प्रवेश में पूरे गांव के साथ-साथ आसपास के लोगों ने भोजन किया. शनिवार को भोजन करने वाले कुछ लोगों की हल्की तबीयत खराब हुई थी लेकिन स्थिति सब की सामान्य बनी हुई थी.
रविवार की सुबह अचानक गांव के लोगों की एक-एक करके तबीयत खराब होने लगी. सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत थी. तबीयत अधिक खराब होने के बाद 19 लोगों को इलाज के लिए छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण स्थानीय स्तर और अन्य इलाकों में भी इलाज करवा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसको लेकर पलामू सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है. 19 लोगों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है स्वास्थ्य विभाग पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है. बीमार लोगों को मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है.








