धनबाद- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को पत्नी कल्पना सोरेन के साथ धनबाद पहुंचे. मुख्यमंत्री ने सांसद की बेटी साक्षी के विवाह में शिरकत की.
इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़े से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की. मुख्यमंत्री के साथ पहुंचीं कल्पना सोरेन ने भी वर-वधू को शुभकामनाएं दीं.
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सांसद ढुल्लू महतो और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों से भी मुलाकात की. पारिवारिक माहौल में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने विवाह की बधाई देते हुए पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने इस मांगलिक आयोजन में शामिल होकर खुशी जाहिर की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, सांसद ढुल्लू महतो के परिवार की ओर से भी मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन का स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री का यह धनबाद दौरा पूरी तरह निजी पारिवारिक समारोह में उनकी सहभागिता को लेकर रहा.








