डेस्क- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शादी के नाम पर महिलाओं को धोखा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने 35 वर्षीय नरेंद्र शर्मा को 15 महिलाओं से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
आरोप है कि नरेंद्र मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था और खुद को कुंवारा बताकर उनसे शादी कर लेता था. इसके बाद वह महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका आर्थिक और मानसिक शोषण करता था.
आरोप है कि नरेंद्र शर्मा मैट्रिमोनियल साइट पर शादी के लिए अपना प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से बातचीत शुरू करता था. खुद को अविवाहित बताकर उनका विश्वास जीतता और फिर शादी कर लेता था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र की महिलाओं को अपना निशाना बनाया. शादी के बाद वह कथित तौर पर पत्नियों की अश्लील फोटो और वीडियो बनाता था. बाद में इन्हीं के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने इस तरीके से करीब 18 लाख रुपये हड़प लिए. वह शादी के बाद कुछ समय महिलाओं के साथ रहता और फिर उन्हें छोड़कर फरार हो जाता था. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी को फ्लैट में रखा था. उसके इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की.
इस मामले में मेरठ की मुस्कान भी आरोपी का शिकार बनी. बताया जा रहा है कि नरेंद्र ने मुस्कान से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए ऑनलाइन बातचीत शुरू की थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद शादी कर ली. आरोप है कि शादी के बाद उसने मुस्कान को धोखा दिया और उसका गर्भपात भी कराया. कुछ दिन बाद आरोपी पत्नी को छोड़कर मुंबई भाग गया. इसके बाद पीड़िता ने गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.








