कटिहार- कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ की महिला SI ने CPR देकर एक यात्री की जान बचा ली. चितपुर एक्सप्रेस से जोगबनी जा रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई वह बेसुध हो गए. वहीं आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. इन हालातों में आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर ने सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई.
तेजन मंडल अपनी पत्नी के साथ मालदा से जोगबनी जा रहे थे, वे चितपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे. कटिहार स्टेशन पर अचानक उन्हें स्ट्रोक आया और वे बेसुध होकर गिर पड़े. अचानक हुई इस घटना से ट्रेन और स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया.
घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर सारिका मौके पर पहुंचीं. सब-इंस्पेक्टर सारिका ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल यात्री को सीपीआर देना शुरू किया, उनके लगातार प्रयास के बाद यात्री की स्थिति में सुधार हुआ. इसके बाद आरपीएफ की टीम ने बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल पहुंचाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यात्री को फौरन ही कटिहार सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया और आवश्यक मेडिकल सपोर्ट दिया. बताया जा रहा है कि उपचार के बाद तेजन मंडल की की स्थिति फिलहाल स्थिर है.








