पटना- चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ महागठबंधन ने पटना में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। जिसपर तेजस्वी यादव चढ़ गए। कुछ ही देर में कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़े। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई है।
तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा, ‘ज्ञानेश कुमार को CEC बोलने में शर्म आती है। ज्ञानेश कुमार गुप्ता लोकतंत्र का हत्यारा है और महाचोर है। सबसे ज्यादा जरूरी है मोदी जी और अमित शाह को हटाना।’
इधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम हाथों में हथकड़ी लगाकर संविधान की कॉपी के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। कांग्रेस आज काला दिवस मना रही है। ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, कैसे करे देश भरोसा’, ‘ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे, बीजेपी की गोद’ में जैसे नारों के साथ प्रदर्शन हो रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दौरान पुलिसकर्मियों ने उनको और उनके समर्थकों को रोकने की कोशिश की, जहां उनकी एसडीपीओ अन्नू कुमारी से तीखी नोकझोंक हो गई. आरजेडी नेता पुलिस के रवैये से काफी नाराज दिखे.
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्का-मुक्की के दौरान एसडीपीओ अन्नू कुमारी ने तेजस्वी यादव और उनके साथियों को रोकने की कोशिश की. रोके जाने पर तेजस्वी यादव गुस्से में नजर आए और उन्होंने कहा, ‘जहां ले जाना है ले चलो, जाने नहीं देंगे.’
राज्यपाल से मुलाकात के बाद बाहर निकलकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुलिस-प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब हमलोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे तो फिर रोकने की क्या जरूरत थी. वहीं, तेजस्वी यादव ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को चोर बताते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








