डेस्क- कंगना रनौत ने AI से तैयार अश्लील और कथित फर्जी ऑनलाइन कंटेंट हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे कंटेंट से उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।
कंगना रनौत ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उनके वकील ने कोर्ट के सामने ऑनलाइन मौजूद यौन और अश्लील कंटेंट, फर्जी खबरों और AI से तैयार ऐसे कंटेंट का मुद्दा उठाया, जिसमें कंगना के नाम से गलत बयान जोड़े गए हैं।
कंगना की कानूनी टीम ने स्पष्ट किया कि इस समय उनकी मांग सिर्फ अश्लील और कथित तौर पर फर्जी ऑनलाइन कंटेंट को हटाने तक सीमित है। उन्होंने कंगना से जुड़े मीम्स के खिलाफ राहत की मांग नहीं की है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वकील ने कहा कि ऑनलाइन कंगना से संबंधित मीम्स और अन्य आपत्तिजनक या व्यंग्यात्मक कंटेंट भी मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की जा रही है।
कंगना की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विकास महाजन ने अभिनेत्री की पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा से जुड़ी याचिका में प्रतिवादी पक्षों को समन जारी किया। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने संकेत दिया कि मामले में अंतरिम आदेश पारित किया जाएगा।
इसी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा की पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी अलग याचिका पर भी अंतरिम आदेश पारित करने की बात कही। उस मामले में कोर्ट ने समन जारी किया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








