गिरिडीह- सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. मृतक दुमका जिले के हंसडीहा थाना अंतर्गत पगबाटा निवासी विनय कुमार दास का 22 वर्षीय पुत्र सौरव राज था.
घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के शीतलपुर की है. बताया जाता है कि सौरव राज गिरिडीह के एसआईटी में पॉलिटेक्निक का स्टूडेंट था. सौरव शीतलपुर के एक मकान में किराए पर रहता था.
मंगलवार रात को सौरव ने कमरे के अंदर खुद की जान ले ली. इस बीच वहां रहने वाले अन्य लोगों की नजर अचानक सौरव के कमरे पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल लाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, मामले की जानकारी पर मुफ्फसिल पुलिस भी पहुंची और शव का पंचनामा करते हुए मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया.
घटना को लेकर गिरिडीह पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पॉलिटेक्निक का स्टूडेंट था.
इंटीग्रेटेड कोर्स में नामांकन लिया था. दो साल का कोर्स था और अभी उसका लास्ट ईयर चल रहा था. गिरिडीह के शीतलपुर निवासी लाला शर्मा के मकान में उनका बेटा रहता था. उन्होंने कहा कि उनका बेटा सिर्फ पढ़ाई करता था और कुछ भी नहीं. पता नहीं यह सब कैसे क्या हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले पर छानबीन शुरू कर दी है. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत होता है. आगे परिजनों के आवेदन पर कार्रवाई होगी.








