जमशेदपुर- सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों अपराधी बिंदल मॉल रेस्टोरेंट फायरिंग कांड में शामिल थे.
पुलिस के अनुसार, दोनों ओर से तीन-तीन राउंड फायरिंग हुई. जवाबी कार्रवाई में आरोपी मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में कब्जे में लिया और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है.
पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी. जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई. पूछताछ के आधार पर पुलिस हथियार बरामदगी के लिए उन्हें मरीन ड्राइव क्षेत्र में लेकर पहुंची.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी दौरान कथित तौर पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है.
जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि अपराधी मौके से भागने का प्रयास कर रहे थे. उनकी ओर से फायरिंग की गई. जिसका पुलिस की ओर से जवाब दिया गया.
अजीत मंडल के बाएं पैर में, जबकि मोहन यादव के दाएं पैर में गोली लगी है. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गौरतलब हो कि 26 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे बिंदन मॉल में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस के अनुसार, डोमिनिक सैमसन अपने परिचित रिजवान और दिलशान उर्फ दानिश के साथ मॉल के रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे.
इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और तीनों को निशाना बनाते हुए करीब 12 राउंड फायरिंग कर दी. गोलीबारी से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई थी.
इस फायरिंग में डोमिनिक सैमसन, रिजवान, दिलशान और कृष्णा चौधरी घायल हुए थे. सभी घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था.








