बेगूसराय- बिहार के बेगूसराय में बुधवार की सुबह अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई. नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास बाइक सवार बदमाशों ने कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग कर दी. सार्वजनिक जगह पर अचानक हुई गोलीबारी से लोग सहम गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
जानकारी के मुताबिक, अर्जुन शाह सुबह बस स्टैंड के पास अपनी फल की दुकान खोलने पहुंचे थे. इसी दौरान मनोज पासवान भी वहां मौजूद थे. बताया जा रहा है कि तभी बाइक सवार कुछ लोग मौके पर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी.
हमलावरों की गोलीबारी की चपेट में मनोज पासवान, अर्जुन शाह और एक ऑटो चालक आ गए. तीनों को गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं. अचानक हुई फायरिंग से बस स्टैंड के आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए.
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सदर डीएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस को मौके से कई खाली कारतूस के खोखे मिले हैं. पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








