मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को मंदिर के 80 वर्षीय महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बालूघाट रोड स्थित मंदिर परिसर में महंत महावीर दास का शव फर्श पर पड़ा मिला. मंदिर का गेट अंदर से बंद था. महंत के मुंह से झाग निकल रहा था.
महंत की मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. सुबह मंदिर का दरवाजा नहीं खुला और पूजा-पाठ शुरू नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों को संदेह हुआ.
लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मंदिर परिसर के अंदर महंत का शव फर्श पर पड़ा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जाता है कि महंत महावीर दास लंबे समय से इसी मंदिर परिसर में रह रहे थे. वह मंदिर की देखरेख करने के साथ पूजा-पाठ भी करते थे. वह मंदिर परिसर में अकेले रहते थे.
फिलहाल पुलिस बीमारी, जहरीले पदार्थ के सेवन और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. हत्या की आशंका समेत सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच करने की बात कह रही है.








