डेस्क- पंजाब में सीबीआई ने मंगलवार को एक साथ कई जगहों पर दबिश देकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी। सीबीआई की टीम चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस 50 नंबर कोठी पहुंची तो मोहाली के फेज-11 में एक आईएएस अधिकारी के घर पर भी टीम ने दबिश दी।
इसके अलावा संगरूर के घराचों समेत पंजाब में अन्य स्थानों पर भी सीबीआई की कार्रवाई की सूचना है। एक साथ कई ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई से साफ है कि पंजाब में अब सीबीआई का जांच का दायरा बढ़ रहा है।
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब पंजाब सरकार हाई कोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है। दो दिन पहले ही पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई को जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हाई कोर्ट के आदेश के बाद पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन (एसएलपी) दाखिल की है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने एसएलपी को मेंशनिंग के लिए स्वीकार किया और जल्द सुनवाई होने की संभावना है। इसी बीच सीबीआई की पंजाब में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई को बेहद अहम माना जा रहा है।
सीबीआई की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि भाजपा ने पंजाब में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और उनके कैंप ऑफिस में सीबीआई रेड की गई है।
सीएम मान ने आरोप लगाया कि अब पंजाब में ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर पंजाब सरकार और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहे प्यार को देखकर भाजपा घबराहट में है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीबीआई की रेड पर केजरीवाल ने कहा, ‘चुनाव से दो महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पे CBI की रेड बीजेपी कि बौखलाहट का नतीजा है।
जब से सेंटर में बीजेपी की सरकार आई है उसने पंजाबियों के साथ हमेशा ही धक्का किया है चाहे किसान आंदोलन हो, पंजाब के पानी का मुद्दा हो, पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो। और अब तो उनके चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ भी धक्का कर रही।’
उन्होंने आगे कहा, ‘बीजेपी चुनाव लड़के पंजाब में जीत नहीं सकती तो ED-CBI के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है और बीजेपी के CBI रेड का जवाब आने वाले चुनाव ने भगवंत मान को 100+ सीटों से जीता कर दोबारा मुख्यंत्री बना कर देंगे।’








