डेस्क- स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जामा नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, MB साकेत ऑफिस, DM ऑफिस, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3, दिल्ली कैंटोनमेंट में SDM ऑफिस समेत पांच जगहों पर बम की धमकी वाली कॉल मिली है.
कॉल मिलने के तुरंत बाद आनन-फानन में बम स्क्वॉड, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं. दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन सेवा की टीमें सभी पांच स्थानों पर पहुंचीं।
दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि इन जगहों पर सघन छानबीन की गई हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. वहीं दिल्ली हाई कोर्ट में ईमेल से बम की धमकी मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने तत्काल दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क साधा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण कई एजेंसियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर तलाशी और सुरक्षा जांच शुरू कर दी है. वे हाई अलर्ट पर भी हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. सूत्रों ने कहा कि अब तक की तलाशी के दौरान किसी भी स्थल पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.








