पटना- नीट परीक्षा पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) और राष्ट्रीय युवा आंदोलन द्वारा आज बुलाई गई ‘बिहार बंद’ का राज्यव्यापी असर देखने को मिल रहा है.
इस महाबंद को मुख्य विपक्षी दल राजद और कांग्रेस का भी पूरा समर्थन प्राप्त है, जिसके चलते सुबह से ही राज्य के विभिन्न जिलों में प्रदर्शनकारी सड़कों और रेल पटरियों पर उतर आए हैं.
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पूरे बिहार में 70 हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं, जबकि कई जिलों में दो दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और कई स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं. वहीं पटना में बवाल के बाद माले विधायक संदीप सौरभ समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गांधी मैदान गेट नंबर 10 के पास बड़ी संख्या में छात्र जुटे. छात्र सड़क किनारे हैं और उन्हें एक जगह एकजुट होकर आंदोलन के लिए आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा. पुलिस ने कई छात्रों को डिटेन भी किया है.
बिहार बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उन्हें हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई। तेज प्रताप यादव ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर छात्र हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








