डेस्क- 23 जून को सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। समारोह से सिंगर की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए। एक वीडियो में सिंगर व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए। हेल्थ बिगड़ने के कयास लगाए जाने के बीच अब सिंगर ने खुद सफाई देते हुए कहा है कि उनकी रिकवरी चल रही है।
अल्का याग्निक ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है- सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। समारोह का एक वीडियो देखकर कई लोगों ने मेरी सेहत को लेकर चिंता जताई है।
मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और मेरी रिकवरी अच्छी तरह से चल रही है। पद्म सम्मान समारोह में पूरा दिन व्यस्त और भावुक रहा, जिसकी वजह से मैं काफी थक गई थी। इसलिए जाते समय मैंने व्हीलचेयर की मदद ली थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आगे सिंगर ने लिखा है, ‘कृपया चिंता न करें। अब मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हूं। आप सभी की दुआओं और समर्थन के लिए मैं दिल से आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा हिम्मत दी है।
इस सम्मान के लिए मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का हृदय से धन्यवाद करती हूं। आइए, इस खुशी के मौके को हम सभी मिलकर मनाएं। प्यार और आभार के साथ, अल्का याग्निक।’
बता दें कि सिंगर अल्का याग्निक पिछले 2 सालों से म्यूजिक से दूर हैं। उन्हें रेयर न्यूरो डिसीज है, जिसके चलते उन्हें सुनाई देना लगभग बंद हो गया है। इलाज के बीच उन्हें लाउड म्यूजिक से दूर रहने की सलाह दी गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








