यूपी- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 बच्चों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग झुलस गए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 15 की मौत की पुष्टि की है।
बताया जाता है कि सभी मृत बच्चों की उम्र 20 से 24 साल के बीच है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने घायलों के समुचित उपचार और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की तह तक जाकर दोषियों को सजा दी जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शुरुआत में इस घटना को कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी से जोड़कर देखा गया, लेकिन बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इमारत में न तो कोई कोचिंग सेंटर संचालित था और न ही कोई लाइब्रेरी चल रही थी.
अधिकारियों के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग जोन संचालित था, जहां कर्मचारी गेमिंग सॉफ्टवेयर पर काम करते थे.
आग लगने के बाद ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोगों के बाथरूम में फंसे होने की अपुष्ट सूचना भी सामने आई थी, लेकिन बाद में राहत और बचाव कार्य के दौरान सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








