रांची- राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ जहां एक स्कूली बच्ची और उसकी मां को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई.
मां और स्कूली बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और मौके पर हंगामा कर रहे हैं. सूचना मिलने पर कांके थाना प्रभारी मौके पर पहुंच स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं.
मृतकों की पहचान रिनपास की नर्स रश्मि कश्यप और उनकी बेटी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका रश्मि कश्यप रिनपास में नर्स थी. वह कांके के चूड़ी टोला में रहा करती थी जबकि उनके पति अफ्रीका में कार्यरत हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सीमेंट लदे ट्रक ने मां और बेटी को बेहद तेज रफ्तार से कुचल दिया, जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई. मां अपनी बेटी को स्कूटी पर बिठा कर स्कूल छोड़ने जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया.








