पटना- बिहार में लगातार प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज सोमवार को बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक और बड़ी अधिसूचना जारी की गई है. इसमें कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर और नई पदस्थापना की गई है.
सूचना के मुताबिक, पूर्णिया की उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद चंद्रिमा अत्री को उनके वर्तमान पद से मुक्त कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है. वहीं, गरिमा लोहिया, जिन्हें पहले सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने के लिए रखा गया था, को अब अनुमंडल पदाधिकारी पालीगंज, पटना के पद पर पोस्टिंग दी गई है.
इसी तरह, तुषार कुमार को मुजफ्फरपुर पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. अनिरुद्ध पांडे को मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारी, कैमूर में तैनात किया गया है. वहीं, कृतिका मिश्रा को पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आकांक्षा आनंद को बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार के रूप में नई पोस्टिंग दी गई है. प्रद्युम्न सिंह यादव को गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया बनाया गया है. वहीं, अंजली शर्मा को विशेष कार्य पदाधिकारी के तौर पर समाज कल्याण विभाग, बिहार पटना में पदस्थापित किया गया है.
इसके अतिरिक्त, रोहित कर्दम को शेखपुरा अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. शिप्रा विजय कुमार चौधरी को विशेष कार्य पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, पटना बनाया गया है. वहीं, नेहा कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, बिहार पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है.








