पलामू- पलामू के हुसैनाबाद के पचंबा गांव में एक झोला छाप डॉक्टर के इलाज से 6 वर्षीय बच्चे की मौत का आरोप है. मृतक सचिन कुमार की निजी क्लिनिक में हुए इलाज के बाद मौत हो गयी. इसके पीछे बच्चे को लगातार इंजेक्शन देने की बात परिजनों के द्वारा की गयी है.
बच्चे के पिता कामेश राम ने बताया कि 15 अगस्त को झंडोत्तोलन के बाद उनका पुत्र सचिन कुमार घर आया. उसे लगा की बिच्छू ने डंक मार दिया है. परिवार के लोगों के साथ उसे हुसैनाबाद भेजा गया. नजदीक में हड़ही नदी के पास कथित डाक्टर पंकज कुमार का क्लिनिक दिखा, बच्चे को परिजन वहीं ले गये.
दोपहर में चिकित्सक द्वारा बच्चे को दो इंजेक्शन देकर भेज दिया गया. इसके बाद जब बेचैनी बढ़ने लगी तो पुनः घर के लोग सचिन को डॉ. पंकज कुमार के पास लाए. उन्होंने बच्चे को दो इंजेक्शन और लगा दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ता देख परिजन उसे मेदिनीराय मेडिकल अस्पताल लेकर गए. चिकित्सकों ने गलत इलाज बताकर इजाज शुरू किया, मगर सचिन कुमार ने शनिवार रात 12 बजे दम तोड़ दिया.
इस घटना के बाद अक्रोशित परिजन व गांव के लोगों ने जमकर बवाल काटा. इस बीच कथित चिकित्सक पंकज कुमार फरार होने में कामयाब हो गया. इस मामले को लेकर दर्जनों ग्रामीण व परिजन हुसैनाबाद थाना में आरोपी कथित डाक्टर के खिलाफ आवेदन दिया है.
मृतक बच्चे के पिता कामेश राम ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व उचित मुआवजा की मांग उन्होंने की है. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त होने पर मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








