यूपी- यूपी के एटा के अतरौली गांव में चीख-पुकार मची है. यहां कोहराम मचा है. गांव भर में मातम पसरा है. गांव में आज चूल्हे नहीं जले हैं. दरअसल, इस गांव के 11 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है.
बताया जा रहा है कि एटा के असरौली गांव से पिकअप में सवार होकर करीब 45 लोग खाटूश्याम जी के दर्शन करने गए थे. सभी ने वहां संयुक्त रूप से भंडारा भी कराया. वहां से लौटने के क्रम में सुबह 3-4 बजे के करीब उनकी पिकअप को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी.
जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हो गया. इसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. मृतकों में 7 मासूम बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हादसे के बाद गांव असरौली में कोहराम मचा हुआ है. हर घर से चीख-पुकार की आवाजें गूंज रही हैं. पुलिस अधिकारी, नेता, आम लोग सभी पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने गांव पहुंच रहे हैं.
उधर, घटना की सूचना मिलते ही एटा के जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह और SSP मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. जिलाधिकारी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन और पुलिस परिजनों के साथ है और हर संभव मदद प्रदान की जाएगी.








