पटना- बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दो एपिक कार्ड को लेकर खूब हंगामा हुआ था. अब बीजेपी नेता और उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के भी दो एपिक कार्ड का मामला सामने आया है.
उनके दो एपिक कार्ड SIR के बाद नए ड्राफ्ट सूची में शामिल हैं. एक लखीसराय और दूसरा पटना के बांकीपुर विधानसभा पटना से है. तेजस्वी ने विजय सिन्हा के दो-दो एपिक नंबर को लेकर बीजेपी और निर्वाचन आयोग से सवाल पूछा है कि कब उनको नोटिस भेजा जाएगा?
तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विजय कुमार सिन्हा के दो एपिक नंबर को जारी किया. तेजस्वी यादव ने बताया कि विजय सिन्हा का एक एपिक कार्ड लखीसराय में बना है, जिसका नंबर 39393370 है. उसमें उनकी उम्र 57 साल और पिता का नाम स्व शारदा रमन सिंह बताया गया है. इस कार्ड का सीरियल नंबर 274 है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं दूसरा कार्ड पटना के बांकीपुर विधानसभा में दर्ज है. जिसमें नाम विजय कुमार सिन्हा और पिता का नाम शारदा रमन सिंह, जबकि इसमें उम्र 60 साल है. इस कार्ड का एपिक नंबर AFS0853341 है और सीरियल नंबर 767 है. इस खुलासे के बाद अब बिहार में सियासत गरमा गई है.
तेजस्वी यादव ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि बिहार में दो चरणों में चुनाव होता होगा तो विजय सिन्हा दोनों जगह पर जाकर मतदान करते होंगे, जो कानूनी रूप से जुर्म है. इसलिए उन पर प्राथमिक दर्ज होनी चाहिए, क्योंकि यह सभी आंकड़ा निर्वाचन आयोग के पास उपलब्ध है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








