रांची- रांची में एक स्कूल की छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है. स्कूली छात्रा का उस समय कुछ अपराधियों ने अपहरण कर लिया, जब वो डोरंडा स्थित अपने स्कूल जा रही थी.
पुलिस को अपहरण की सूचना किसी व्यक्ति के द्वारा डायल 100 पर दिया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव होकर छात्रा की तलाश में जुटी हुई है.
कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रा बैटरी वाली रिक्शा से स्कूल की तरफ जा रही थी, उसी दौरान एक कार में सवार कुछ युवकों ने उसे जबरदस्ती अपने कार में बिठा लिया और वहां से फरार हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपहरण की यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के सिरमटोली फ्लाईओवर के पास की है. जिस वक्त छात्र का अपहरण किया गया उसके साथ उसकी एक शिक्षिका और एक सहेली भी साथ में थी.
मिली जानकारी के अनुसार, जिस कार से छात्रा के अपहरण की बात कही जा रही है. जांच में वह नंबर कार की जगह स्कूटी का निकला है, हालांकि इसकी पुष्टि नही हो पाई है.
इधर, तरफ मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई. छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. लड़की को रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र से बरामद किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के डर से अपराधी लड़की को सड़क पर फेंक कर भाग गए. पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए अपहरण में शामिल चार अपराधियों को रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र से पकड़ लिया है.
अगवा करने के लिए उपयोग किए गए वाहन को भी जप्त कर लिया गया है. रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने लड़की की बरामदगी की पुष्टि की है.








