पटना- पटना में शुक्रवार की रात बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या अपराधियों ने उनके घर के पास ही कर दी. इस घटना के बाद राजधानी में दहशत का माहौल है. लोग पुलिस और विधि-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं, कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष पहले से सरकार पर हमलावर है.
घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ विधि व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया है.
बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. बैठक में मुख्यमंत्री ने डीजीपी से अपराध नियंत्रण को लेकर किये जा रहे कार्यों को लेकर जानकारी ली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री ने उद्योगपति गोपाल खेमका की हुई हत्या के संबंध में डीजीपी से विस्तृत जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध के कारणों की पूरी तरह तहकीकात कर दोषी की पहचान करें और बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि घटित आपराधिक घटना के अनुसंधान कार्य में तेजी लाये और इसे ससमय पूर्ण करें ताकि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई हो सके. कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करें. बता दें कि चुनावी साल में बिहार के प्रसिद्ध व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद सरकार की नींद उड़ी हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








