पटना- बिहार के 52 राजस्व सेवा के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गया है. इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. जिन 52 राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है उसमें पांच अपर समाहर्ता, 15 डीसीएलआर और 32 सीओ शामिल हैं.
दरअसल, मंत्री संजय सरागवी ने सात और आठ मई को दो चरणों में विभाग के कार्यों की प्रमंडलीय स्तर पर समीक्षा की थी. इस समीक्षा बैठक में 52 अधिकारी शामिल नहीं हुए और अनुपस्थिति की पूर्व सूचना भी नहीं दी. लिहाजा समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 52 राजस्व सेवा के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने कहा है कि विभागीय कार्यों की समीक्षा में अनुपस्थित रहना प्रशासनिक अनुशासन के खिलाफ है. इससे विभाग के कार्य प्रभावित होते हैं. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभी बैठकों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें और किसी भी परिस्थिति में अनुपस्थिति की पूर्व सूचना दें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मंत्री ने यह स्पष्ट किया है की इस कदम का उद्देश्य विभागीय कार्य कुशलता बढ़ाना और अधिकारियों के कर्तव्य पालन में अनुशासन सुनिश्चित करना है. साथ ही मंत्री ने कहा कि कारण बताओ नोटिस का जवाब न मिलने या संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है. जिससे विभाग में अनुशासन एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके.








