बिहार- बिहार के छपरा में दर्दनाक हादसा हुआ है जहां अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियों पर सवार होकर युवक रील्स बना रहा था। इसी चक्कर में कार से वो नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियों ओवरब्रिज पर एक ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
इस हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही ऑटो सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए एकमा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया जहां पांचों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना के बाद मौके से स्कॉर्पियो सवार फरार हो गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ऑटो पर सवार सभी मजदूर बताए जा रहे हैं, जो दाउदपुर से काम करके अपने घर रसूलपुर थाना क्षेत्र के केदार परसा गांव लौट रहे थे। तभी सीवान की तरफ से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी.
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।








