पटना- बिहार में चुनाव नजदीक आने के साथ ही अब पोस्टर वार भी तेज होता नजर आ रहा है. पटना के व्यस्त चौराहे पर लालू और तेजस्वी का विवादित पोस्टर लगाया गया है.
इनकम टैक्स चौराहे पर लगे इस विवादित पोस्टर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पोस्टर में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे सह विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को भैंस पर बैठे हुए दिखाया गया है.
पोस्टर में तेजस्वी यादव भैंस की गर्दन के पास बैठे हैं, जबकि उनके पिता लालू यादव पीछे बैठे हुए हैं और उनके मुंह में घास नजर आ रही है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पोस्टर में लिखा गया है- “मेरा बाप चारा चोर, मुझे वोट दो.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह पोस्टर किसने लगाया, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है. लेकिन इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और राजद समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है. हालांकि राजद की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.








