गया- अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में ब्राह्मणों द्वारा तुलसी अर्चना की गई. साथ ही बोधगया स्थित अंतरराष्ट्रीय धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर में भी भिक्षुओं ने प्रार्थना की.
श्री विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति गया जी के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा अहमदाबाद विमान हादसे के सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही भगवान विष्णु से पीड़ित परिजनों को ये दुख सहने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई.
वहीं, महाबोधि मंदिर परिसर में बीटीएमसी और बौद्ध भिक्षुओं द्वारा अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों की स्मृति में प्रार्थना समारोह और दीपदान का आयोजन किया गया. इस समारोह में बीटीएमसी के मुख्य भिक्षु भिक्खु चालिंदा, बीटीएमसी के वरिष्ठ भिक्षु भिक्खु मनोज और विभिन्न मठों के अन्य वरिष्ठ भिक्षुओं ने भाग लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि 12 जून को एयर इंडिया का विमान 171 क्रैश होकर मेघाणी नगर स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन पर जा गिरा था. हादसे में विमान में सवार 229 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स सहित कुल 241 लोगों की मौत हो गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








