डेस्क- विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। संन्यासकी घोषणा के बाद मंगलवार सुबह विराट कोहली, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और पूरा परिवार वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आशीर्वाद लिया।
इस पूरी यात्रा को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की टीम की ओर से इस दौरे को मीडिया से दूर रखा गया। मंगलवार को विराट अपने पूरे परिवार के साथ मथुरा पहुँचे और वहां से सीधे वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए। आश्रम में उन्होंने करीब एक घंटे तक तक रुके.
आश्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, संत प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन का हर पड़ाव एक नई यात्रा की शुरुआत होता है। अब विराट का ध्यान समाज सेवा, युवाओं के मार्गदर्शन और परिवार पर अधिक केंद्रित रहेगा। महाराज जी ने विराट को संयम, सेवा और साधना का मार्ग अपनाने का सुझाव दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि इससे पहले जनवरी 2025 में और 4 जनवरी 2023 को भी विराट महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन आए थे। जनवरी 2025 की यात्रा खासकर उस समय हुई थी जब विराट अपने करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे और लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। तब भी उन्होंने प्रेमानंद जी से आशीर्वाद लेकर अपने अंदर एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया था।