पटना- बिहार में दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जो न केवल खुद को अधिकारी बताते थे, बल्कि ईडी कार्रवाई का भय भी दिखाते थे. ये दोनों आरोपी सगे भाई रंजीत और संजीत हैं. इन दोनों पर ईडी के नाम पर डॉक्टरों और अन्य लोगों से करोड़ों रुपये की मांग करने का आरोप है.
पूछताछ में इन आरोपियों ने पीड़ितों को फोन करके बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है लेकिन वे उन्हें बचा सकते हैं. फिर वे खुद को अधिकारी और पीए बताकर बातचीत करते थे और पैसे की मांग करते थे. पैसे लेने के बाद वे पीड़ितों को बताते थे कि उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को खत्म कर दिया गया है.
मीडिया के सामने इन दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 10-20 लोगों को पहले ही ठग लिया था. आर्थिक अपराध इकाई के एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अब दोनों की संपत्ति की जांच की जाएगी और इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया जा रहा है. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आर्थिक अपराध इकाई के एसपी संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी सूचना के आधार पर आर्थिक अपराध की टीम ने मामला दर्जकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया, जिसमें इन दोनों के नंबर को सर्विलांस पर रखा गया. इसी क्रम में 2 मई को ही गठित टीम के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.








