यूपी- प्रयागराज एक बार फिर एक दिन के लिए विश्व का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बन गया है। एक दिन के लिए प्रयागराज की आबादी 4 करोड़ पार कर गई। कल मौनी अमावस्या है, लेकिन मौनी अमावस्या से एक दिन पहले यहां 3.90 करोड़ लोगों ने स्नान किया।
इसमें अगर जिले की आबादी करीब 70 लाख जोड़ ली जाए तो प्रयागराज में एक दिन की संख्या 4.60 करोड़ रिकॉर्ड की गई। ऐसे में एक दिन के लिए विश्व में टोक्यो शहर 3.74 करोड़ आबादी के साथ दूसरे नंबर पर रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले मकर संक्रांति पर भी 4.20 करोड़ लोगों के साथ प्रयागराज विश्व का सबसे बड़ा जिला बनने का रिकॉर्ड बना चुका है।
बता दें महाकुंभ आने वालों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। प्रशासन ने भीड़ को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की है। इससे लोगों में नाराजगी भी है। आज शाम शास्त्री ब्रिज पर लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुल से डायरेक्ट नीचे उतरने लगे। इनमें न सिर्फ पुरुष, महिलाएं बल्कि बच्चे भी शामिल थे। मेले में भारी भीड़ के चलते लगातार हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
महाकुंभ के स्वास्तिक द्वार के बाहर पूरे रास्ते पर जनसमूह उमड़ पड़ा है। हर श्रद्धालु संतों के दर्शन के लिए आतुर है। इसके साथ प्लाटून पुल बंद होने की वजह से जगह-जगह भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। श्रद्धालु घाटों के किनारे पर बैठकर अमृत स्नान का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि मौनी अमावस्या का अमृत स्नान ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजे से शुरू होगा। यहां सबसे पहले अखाड़ों का स्नान होगा. अखाड़े का स्नान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। महाकुंभ में 144 साल बाद दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)