डेस्क- देश में HMPV वायरस ने दस्तक दे दी है. ताज़ा मामला मुंबई से सामने आया है. यहां 6 महीने की बच्ची संक्रमित मिली है। इसी के साथ देश में अबतक HMPV वायरस के 9 मामले सामने आ गए है.
1 जनवरी को खांसी, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन लेवल 84% तक गिरने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, अब वह ठीक है। वहीं, मंगलवार को नागपुर में 2 केस सामने आए थे।
यहां 13 साल की लड़की और 7 साल का लड़का संक्रमित मिला था। हालांकि इन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा। इलाज के बाद उनकी स्थिति कंट्रोल में है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
महाराष्ट्र से पहले सोमवार को कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और गुजरात में एक-एक केस सामने आए थे। HMPV केस सामने आने के बाद राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।
पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इधर गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग को HMPV केसेस पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।