डेस्क- बिहार के मुजफ्फरपुर के एक निजी स्कूल के साइंस लैब में केमिकल रिएक्शन होने का मामला सामने आया है जिसमे 10 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए. सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी स्थित डॉ. एमएल दास एकेडमी में 8वीं के बच्चे प्रैक्टिकल कर रहे थे, तभी किसी छात्र ने कॉर्क हटा दिया. इससे केमिकल उड़ गया और बच्चे झुलस गए. वहीं, इस हादसे में साइंस टीचर भी घायल हो गए. फिलहाल बच्चों की हालत ठीक है. वे अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट चुके हैं.
वहीं, इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि प्रैक्टिकल के दौरान लैब में एक साथ कई बच्चे थे, इतने बच्चे नहीं होने चाहिए थे. स्कूल प्रबंधन से लापरवाही का स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले में कार्रवाई की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








