मोकामा- विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के मौके पर उनके पैतृक गांव नदवां में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शादी समारोह में शामिल होने और घुड़दौड़ देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.
भीड़ के कारण सड़क पर 10 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए घुड़दौड़ प्रतियोगिता बीच में ही स्थगित करनी पड़ी.सड़क पर 10 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया. बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से यातायात भी प्रभावित हुआ.
शादी के अवसर पर आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मैदान में पहुंच गये. बताया जाता है कि मौके पर एक लाख से अधिक लोग जुट गये थे. भीड़ इतनी बढ़ गयी कि कई दर्शक पास में लगे बिजली के टावर पर चढ़ गये. इससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भारी भीड़ और बिजली के टावर पर लोगों के चढ़ने के बाद आयोजकों ने सुरक्षा के लिहाज से घुड़दौड़ स्थगित करने का फैसला लिया. इसके बाद मैदान खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गयी. अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को कराया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








