गिरिडीह- झारखंड के गिरिडीह जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति और उनकी बहू की कुल्हाड़ी से हत्या करने का मामला सामने आया है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मृतकों की पहचान शुक्र मंडल (60) और उनकी बहू शीला देवी (30) के रूप में हुई है।
मामला पचंबा थाना का है। जानकारी अनुसार, महिला के साथ उसके संबंध थे और आरोपी ने महिला को करीब तीन लाख रुपये दिए थे। बाद में, वह महिला से अपने पैसे वापस मांगने लगा।
अधिकारी ने बताया कि घटना के दिन, वह शुक्र के घर में घुसा और उनके बीच संबंधों को लेकर हुई बहस के बाद उसने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। कुमार ने बताया कि जब बहू बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से कुल्हाड़ी और लोहे की एक छड़ बरामद की है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विवाद के बाद पड़ोसी ने उनकी हत्या की।
दोनों पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश भी थी। हालांकि, विवाद का सही कारण पता लगाया जा रहा है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और वह फिलहाल फरार है। गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








