पटना- बिहार में सुशासन दिवस की तैयारियों के बीच स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के शासनकाल की जमकर सराहना की।
निशांत ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन स्थापित करने और राज्य के विकास के लिए जो काम किए हैं, वे अपने आप में बड़ी उपलब्धि हैं। निशांत ने बिहार की जनता से अपील की है कि मेरे पिता के साथ मुझ पर और पार्टी पर विश्वास बनाए रखिए.
निशांत कुमार ने कहा कि कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार के 21 साल पूरे हो रहे हैं। उनके पिता नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार का नेतृत्व किया और इस दौरान राज्य में सुशासन स्थापित करने के साथ विकास के कई काम किए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
निशांत ने यह भी कहा कि हमारी कोशिश होगी की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें और विकास की गति आगे भी बनाए रखें. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी जिले की जिम्मेदारी दी गई है. पटना में भी बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें नीतीश कुमार के 20 साल से अधिक के शासन की उपलब्धियां को याद किया जाएगा.
निशांत ने कहा कि सुशासन दिवस बिहार के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन राज्य में पिछले वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों को याद किया जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए बदलाव की सराहना करते हुए उनके कामों को महत्वपूर्ण बताया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








