लातेहार- जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग गांव के पास NH- 39 पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया. घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई.
मृतकों में हीरामन नायक, ननकू नायक और पंकज कुमार शामिल है. सभी नामुदाग के रहने वाले थे. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे गंभीर हालत में मनिका अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर पहुंचे और मृतक युवकों के शव के साथ सड़क को जाम कर दिया है. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई.
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मनिका थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया. विधायक रामचंद्र सिंह भी घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थल पर पहुंचे और पूरी स्थिति की जानकारी ली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विधायक भी लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन लोग प्रशासन से किसी प्रकार की कोई वार्ता करने को तैयार नहीं थे. इस संबंध में थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है.








