रांची- पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का धुर्वा स्थित सरकारी आवास खाली कराए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में एक तरफ घर के बाहर टेंट लगाकर अंबा प्रसाद आंदोलन कर रही है दूसरी ओर प्रशासन ने घर को खाली कराकर सील कर दिया है. अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को जबरन खाली कराए जाने पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है.
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने पूर्व विधायक के सरकारी आवास को ही खाली कराए जाने पर आपत्ति की है. ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि एक पिछड़े वर्ग की जुझारू महिला और पूर्व विधायक को राज्य सरकार दीपावली से ठीक एक दिन पहले घर से बाहर कर उसे अपमानित करने का काम किया है.
इस कृत्य को ओबीसी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि आखिर क्या वजह थी कि प्रशासन द्वारा दीपावली के दिन ही इस तरह की कार्रवाई की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि आज की तारीख में भी कई ऐसे सरकारी आवास हैं, जिसमें अवैध रूप से लोग रह रहे हैं, उसमें पूर्व विधायक से लेकर सरकार के सेवानिवृत अधिकारी तक शामिल हैं.
उन आवासों को नहीं खाली कराकर सिर्फ और सिर्फ एक टारगेट बनाकर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवास को खाली कराया गया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है.








