पटना- बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव आज प्रचार का शोर थम गया है। एमएलसी चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार भी बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। उन्होंने मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद भी लिया।
नीरज कुमार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि हम तो कल ही कह दिए थे कि उनका टोटका है। उ टोटका करते हैं तो उ टोटका इस बार काम नहीं करेगा।
अस्पताल में भर्ती वशिष्ठ नारायण सिंह से अनंत सिंह ने आज मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पता चला था कि दादा की तबीयत खराब हो गई थी, इसलिए आज मिलने आया हूं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी और सीटिंग MLC नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। हार्ट की परेशानी के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार की शाम सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय चौधरी हाल चाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे थे। आज नीरज कुमार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
नीरज कुमार के बीमार होने पर अनंत सिंह ने कहा कि ये पुरानी आदत है। जदयू विधायक ने कहा कि बूथ पर पैसा भेजना होगा तो वो बीमार हो जाएंगे। अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे फिर दो घंटा बाद ठीक होकर आ जाएंगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक से जदयू कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने खुला ऐलान किया है कि वो नीरज कुमार की जमानत जब्त करवा देंगे। अनंत सिंह ने प्रशांत किशोर के कैंडिडेट अनुज सिंह का समर्थन करते हुए कई रोड शो भी किया हैं ।








