पटना- दशहरा के मौके पर पटना के मसौढ़ी में रावण दहन कार्यक्रम के बाद अफरातफरी मच गई. हालांकि समय रहते प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया, और बड़ी घटना होने से टल गयी. इस हादसे में 4 महिलाएं घायल हुई हैं. सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि मसौढ़ी के गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हजारों की भीड़ एक साथ मेन गेट से बाहर निकल रही थी. इसी दौरान भीड़ के धक्के से एक बुजुर्ग महिला गिर पड़ी. जिसके बाद पीछे से आ रहे लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
घटना में चार महिलाएं घायल हुई हैं. आनन-फानन में दो घायल महिलाओं को मसौढ़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि एक महिला को अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीएचसी प्रभारी डॉ. रामानुज ने बताया कि यहां लाई गईं दोनों महिलाएं अब सामान्य हैं. गिरने से उन्हें हल्की चोटें आई थीं और बेहोश हो गई थीं. अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती महिला की स्थिति भी सामान्य बताई जा रही है.
घटना के बाद सड़क पर लोगों के जूते-चप्पल बिखरे पड़े रहे. सूचना मिलते ही अनुमंडल प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. प्रशासन ने सभी घायलों का बेहतर इलाज कराने का आश्वासन दिया है. घटना होने के बाद पुलिस प्रशासन स्थिति को संभाल लिया और लोगों से अपील की है कि अफवाह न फैलाएं और शांति से घर जाएं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








